पदयात्रा ने मानवता का अद्भुत पेश किया उदाहरण

जसवंतनगर,इटावा। सर्व सेवा संघ की एक कदम गांधी के साथ राजघाट वाराणसी से राजघाट दिल्ली तक जाने वाली पदयात्रा के दौरान रामलीला तिराहे के निकट एक बाइक पदयात्रियों के साथ चल रहे वाहन से टकरा गई। यात्रा संयोजक राम धीरज जो गांधीवादी विचारधारा के अनुयायी हैं ने तत्काल मानवीय संवेदना दिखाते हुए ₹ एक हजार की आर्थिक मदद प्रदान की। इसके बाद यात्रा जब नगर भ्रमण कर हाईवे पर पहुंची, तो समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य व लालमन बाथम के परिचित खुशालपुर निवासी पैरावेट अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति की बाइक की लाइट क्षतिग्रस्त हुई थी, वह उनका मित्र है। बातचीत के बाद बाइक चालक ने दरियादिली दिखाते हुए मोबाइल पर प्राप्त एक हजार रूपए के बदले 11 सौ रूपए अरविंद कुमार को प्रेषित किए। अरविंद ने वह राशि नकद में सर्व सेवा संघ के पदाधिकारियों को समाजसेवियों की मौजूदगी में सौंप दी। यह घटना गांधीवादी भावना, सहृदयता और पारस्परिक सद्भाव का सुंदर उदाहरण बन गई।

Related Articles

Back to top button