लाल या सफेद, कौन सा अमरूद सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद
Red vs White Guava: जानें किसमें लाइकोपीन और विटामिन C की अधिक मात्रा है, और कौन सा अमरूद आपके लिए बेहतर है।

Red vs White Guava: अभी अमरूद का मौसम चरम पर है और यह फल अब बाजार में आसानी से उपलब्ध है। कई लोग इसे अपने आहार का हिस्सा बनाते हैं मगर क्या आप जानते हैं कि लाल और सफेद अमरूद में से कौन सा अधिक फायदेमंद है। इन दोनों प्रकार के अमरूद में समान रूप से पौष्टिक तत्व होते हैं, परंतु स्वास्थ्य लाभों के संदर्भ में दोनों के बीच कुछ महत्वपूर्ण अंतर भी हैं।
लाल अमरूद के फायदें (Benefits of Red Guava)
लाल अमरूद जिसे अक्सर गुलाबी अमरूद भी कहा जाता है। इसमें लाइकोपीन की उच्च मात्रा पाई जाती है। लाइकोपीन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। ये हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और त्वचा को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर आप दिल से जुड़ी समस्याओं से बचना चाहते हैं या त्वचा में निखार लाना चाहते हैं तो लाल अमरूद आपके लिए उपयुक्त रहेगा।
सफेद अमरूद के फायदे (Advantage of White Guava)
दूसरी ओर सफेद अमरूद में विटामिन C और फाइबर की अच्छी खासी मात्रा होती है। ये दोनों तत्व पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। यदि आपका लक्ष्य अपनी इम्युनिटी को बेहतर बनाना है या आप पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सफेद अमरूद को अपने आहार में शामिल करें।
dry figs fruit benefits: पेट से लेकर त्वचा तक, जानें अंजीर के 5 स्वास्थ्य लाभ
चाहे लाल हो या सफेद दोनों ही प्रकार के अमरूद फाइबर से भरपूर होते हैं। फाइबर न केवल पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है, बल्कि यह ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है। ये विशेष रूप से शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक बेहतरीन आहार की तलाश में हैं, तो आप इन दोनों में से किसी एक अमरूद को चुन सकते हैं। यदि आपका उद्देश्य हृदय से जुड़ी समस्याओं से बचाव है तो लाल अमरूद सबसे बेहतर विकल्प है। वहीं, सफेद अमरूद आपके इम्युनिटी और पाचन के लिए बेहतर रहेगा।



