बीएलओ घर-घर करेगे हर मतदाता का सत्यापन

एसडीएम ने जसवंतनगर विधानसभा संबंधित बीएलओ संग की बैठक

जसवंतनगर,इटावा। भारत चुनाव आयोग द्वारा घोषित मतदाता सूची विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण अभियान 2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत ने जसवंतनगर विधानसभा संबंधित बीएलओ संग एक आवश्यक बैठक तहसील सभागार में की।जिसमें चुनाव आयोग के मंशानुरूप सभी को दिशा निर्देश दिए गए और मास्टर ट्रेनर द्वारा समस्त बीएलओ को प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया गया।

बैठक में एसडीएम ने कहा कि सभी बीएलओ अपने क्षेत्र में प्रत्येक घर जाकर हर मतदाता का सत्यापन करेंगे। मतदाता को गणना प्रपत्र देने के बाद वापस लेते समय हर मतदाता को पावती यानी रिसिविंग देंगे।

साथ ही मृत मतदाता को सूची में विलोपित करने, प्रवासित मतदाता का स्थानांतरण तय करना,अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ना,त्रुटि पूर्ण नाम सहित सूची में अन्य अशुद्धियों को शुद्ध करने का कार्य करेगें।सख्त हिदायत देते हुए कहा कि काम के प्रति लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर कार्रवाई होगी।

उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध एवं संग्रह करायेंगे, 9 दिसंबर को निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन होगा, 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी, 09 दिसम्बर से 31 जनवरी 2026 तक नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किया जाना व 7 फरवरी 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा। इस दौरान तहसीलदार नेहा सचान वीआरसी पवन कुमार समेत समस्त बीएलओ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button