महिला ने खाया जहर: इलाज को भर्ती

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर के मोहल्ला फक्कड़पुरा में रविवार की देर रात एक महिला द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार लगभग रात 9 बजे 50 वर्षीय पप्पी बेगम पत्नी हनीफ ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया।
परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत उसे सीएचसी जसवंतनगर पहुंचाया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।



