सड़क हादसों में तीन गंभीर घायल

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुढहा के पास हुई,जहाँ सड़क पर फैली मिट्टी और मौरंग के कारण मोटरसाइकिल फिसल गई। हादसे में सिरहोल निवासी 19 वर्षीय योगेश पुत्र भगवान स्वरूप और डुढहा निवासी 29 वर्षीय शशिकपूर पुत्र श्रीपति गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

वहीं दूसरी घटना रेलवे ओवरब्रिज पर हुई, जहाँ 16 वर्षीय कृष्णा पुत्र राजवीर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी सीएचसी से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लगातार सड़क पर फैली मिट्टी और लापरवाही के चलते हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

Related Articles

Back to top button