परीक्षा परिणाम देख छात्रों के चेहरे खिले
चौ. सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल में टर्म-1 परीक्षा परिणाम घोषित

जसवंतनगर,इटावा। चौ. सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को टर्म-1 परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अभिभावकों ने अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति,अनुशासन और व्यवहार पर शिक्षकों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज मोंटी यादव ने विद्यालय की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों से जोड़ना है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में स्मार्ट क्लासेस, डिजिटल टीचिंग, ऑडियो-वीडियो लर्निंग सिस्टम, कंपोजिट लैब और स्मार्ट कंप्यूटर लैब जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जो छात्रों में नेतृत्व क्षमता और सृजनात्मक सोच को विकसित करती हैं।
प्रधानाचार्या श्रीमती मनराज कौर नामधारी ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत है।विद्यालय में खेलकूद, विज्ञान प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं। बैठक में सभी शिक्षक उपस्थित रहे और छात्रों की प्रगति रिपोर्ट साझा की। अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और अनुशासन की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया।



