जानें वो वजह जिसके चलते अस्पताल में भर्ती हुए धमेंद्र

Dharmendra health update: 31 अक्टूबर 2025 को बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर आई। इस खबर ने उनके लाखों प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया। हालांकि, उनके परिवार ने यह स्पष्ट किया है कि यह एक सामान्य चिकित्सा जांच है और फिलहाल स्थिति चिंताजनक नहीं है।

लेकिन पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अभिनेत के अस्पताल में भर्ती होने की असली वजह का खुलासा किया, जो जानकर सब हैरान रह गए।

धर्मेंद्र को क्या समस्या हुई (Dharmendra Latest health update)

विक्की लालवानी ने बताया कि धर्मेंद्र को सांस लेने में कठिनाई महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्होंने लिखा, “धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। जब मैंने अस्पताल से जानकारी ली, तो पता चला कि वह सांस लेने में तकलीफ की वजह से अस्पताल पहुंचे थे। फिलहाल, उनके पैरामीटर सामान्य हैं और उनकी हालत स्थिर है।”

अस्पताल के कर्मचारियों से पुष्टि

अस्पताल के एक अनाम कर्मचारी ने भी इस जानकारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एक्टर की स्थिति को लेकर फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है। उनके हृदय गति 70 है, बीवी 140/80 है और मूत्र उत्पादन सामान्य है।

rakhi sawant sold kidneys: सलमान की वजह से दोनों किडनी बेच दीं- राखी सावंत

धर्मेंद्र के परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी कि अभिनेता को उनकी उम्र के कारण नियमित रूप से मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लाया जाता है। सूत्र ने कहा, “धर्मेंद्र की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। वह बिल्कुल ठीक हैं और यह अस्पताल में भर्ती होने का कारण केवल एक नियमित जांच है।”

Related Articles

Back to top button