rakhi sawant sold kidneys: सलमान की वजह से दोनों किडनी बेच दीं- राखी सावंत

rakhi sawant sold kidneys: ‘ड्रामा क्वीन’ कही जाने वाली अदाकारा राखी सावंत दुबई से लौटने के बाद एक बार फिर चर्चा में हैं। अब उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जिससे हर कोई हैरान है। अभिनेत्री ने चौंकाने वाला दावा किया है कि मैंने अपनी दोनों किडनी बेचकर सलमान खान के लिए सोने की अंगूठी खरीदी है। इसके साथ ही उन्होंने ‘बिग बॉस 19’ की प्रतियोगी तान्या मित्तल पर भी निशाना साधा है।

राखी सावंत एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। तब उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने अपनी दोनों किडनी बेचकर ये सब खरीदा है। उन्होंने अभिनेता सलमान खान के लिए एक सोने की अंगूठी भी खरीदी। उनका यह वीडियो इस समय सबका ध्यान खींच रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अदाकारा ने कहा कि मैंने एक सोने का पर्स खरीदा और देखिए मैंने सलमान भाई के लिए इतनी बड़ी सोने की अंगूठी खरीदी। मैंने अपनी दोनों किडनी बेच दीं। मैंने ये सब अपनी दोनों किडनी बेचकर खरीदा है। मैं सलमान भाई के लिए किडनी क्या कुछ भी बेच सकती हूँ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सलमान को भाई मानती हैं राखी (Rakhi considers Salman as her brother)

अभिनेत्री सलमान को अपना भाई मानती हैं। सलमान ने उनके मुश्किल समय में उनकी बहुत मदद की। सलमान के लिए राखी का प्यार छुपा नहीं है। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह इसका इज़हार करती हैं। वह उनके लिए खड़ी होती हैं। जब भी कोई सलमान को कुछ कहता है, राखी उसे करारा जवाब देती हैं। राखी ने तान्या मित्तल को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि मैं इतनी अमीर हूँ कि दुबई जाकर अपने बाल कलर करवा लिए।

Mamta Kulkarni का विवादित बयान, बताया क्यों आतंकी नहीं है दाऊद इब्राहिम

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Related Articles

Back to top button