सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ एनटीपीसी ऊँचाहार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

ऊँचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊँचाहार में सतर्कता जागरूकता अभियान वैसे तो पिछले तीन महीने से चल रहा है लेकिन भारत सरकार के दिशा निर्देश पर जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जो कि दो नवम्बर तक चलेगा। पहले दिन परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई जिसके द्वारा संकल्प लिया गया कि जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमो का पालन किया जाएगा।

न रिश्वत लेंगे, न देंगे, साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली के तहत कार्य करेंगे। सप्ताह के दौरान सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी, विषय पर निबंध, स्लोगन तथा ऑन लाइन शार्ट वीडियो क्लिप एवं क्विज प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें कर्मचारी तथा उनके परिवारजन भाग लेकर सतर्कता अभियान को गति देंगे।

सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के दौरान महाप्रबंधक आशुतोष बिस्वास, दिलीप कुमार साहू, एस यू हरिदास, मानव संसाधन प्रमुख रूमा दे शर्मा, अन्य विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संयोजन अपर महाप्रबंधक सतर्कता, अभिजीत सरकार ने किया।

—————————————

एनटीपीसी ऊँचाहार में लोकआस्था के पर्व छठ पूजा की धूम

ऊँचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊँचाहार में नहाय खाय से शुरू छठ पूजा डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर धूमधाम से सम्पन्न हुई। परियोजना परिसर स्थित जागृति क्लब में भव्य रूप से पूजा स्थल सजाया गया जहां व्रती महिलाओं ने पूजा अर्चना की तथा डूबते एवं उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूर्ण किया।

एनटीपीसी ऊँचाहार

प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा अनुपमा श्रीवास्तव तथा अन्य महिला सदस्यों ने व्रती महिलाओं के साथ शामिल होकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी कल्याण की कामना की। परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए छट पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों की भागीदारी ने छठ पर्व को सफल बनाया।


अवैध पिस्टल से फायर करने वाले पांच गिरफ्तार

रायबरेली। गुरुबक्शगंज थाने की अटौरा चौकी क्षेत्र मे मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में अटौरा बुजुर्ग गांव निवासी रज्जनलाल गुप्ता ने बताया था कि कप्तान पुरवा कोतवाली क्षेत्र निवासी ओम कुमार उर्फ साहिल पुत्र लेखराज, पूरे जोगा मजरे भीरा गोविंदपुर के धीरज कुमार, बरौला मजरे जगजीवनपुर अमरिया विराट यादव, चकसिंगरिया मजरे चिलौला के अंशू यादव व समदा मजरे भीरा मजरे गोविंदपुर के पंकज कुमार ने आकर मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। यही नहीं, अवैध पिस्टल से फायर कर दिया था। इस मामले में पुलिस सभी पांचों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button