सिगरेट की तरह समोसा जलेबी भी डेंजर, हेल्थ पर पड़ता है बुरा असर

Public health alert: तली हुई और मीठी चीजें, जैसे समोसा, जलेबी, लड्डू और पकोड़े, हमारे स्वास्थ्य के लिए उतनी ही खतरनाक हो सकती हैं जितनी कि सिगरेट या तंबाकू। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत इन चीजों पर चेतावनी के बोर्ड लगाए जाएंगे जैसे सिगरेट पर होते हैं ताकि लोग यह जान सकें कि इन खाद्य पदार्थों में कितनी कैलोरी, चीनी, घी और तेल होता है।

Public के लिए health alert जरुरी

समोसा, जलेबी और लड्डू जैसे स्नैक्स हमारे देश की संस्कृति का हिस्सा बन चुके हैं मगर इनमें मौजूद उच्च मात्रा में ट्रांस फैट, चीनी और नमक हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। यह धीरे-धीरे स्लो पोइजन की तरह काम करते हैं और मोटापा, हाई बीपी, शुगर, हार्ट अटैक, ब्रेन अटैक, किडनी फेलियर जैसी बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। आजकल लोग तली हुई चीजें खाना पसंद करते हैं मगर वे इस बात को अनदेखा करते हैं कि यह उनके शरीर में धीरे-धीरे जमा हो रहे हैं, जैसे सिगरेट का धुआं उनकी सेहत पर असर डालता है।

सरकार ने अब यह तय किया है कि सरकारी संस्थानों में इन खाद्य पदार्थों के लिए चेतावनियां दी जाएं, ताकि लोग जान सकें कि समोसा या जलेबी खाने से क्या नुकसान हो सकता है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को तली-भुनी चीजों और अत्यधिक शुगर वाले खाद्य पदार्थों से बचने के लिए जागरूक करना है, ताकि मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों को कम किया जा सके।

बासी रोटी खाने के फायदे और नुकसान | Basi Roti Health Benefits

इस खबर में यह भी बताया गया है कि हमारे खानपान की आदतें बदल चुकी हैं और तली हुई चीजों और मीठे खाने की बढ़ती खपत से भारत में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। सरकार और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हमें अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए और तली-भुनी चीजों और पैकेज्ड फूड से बचना चाहिए।

Related Articles

Back to top button