मूंढापांडे पुलिस ने चोरी हुए 11 टन लोहे के साथ तीन आरोपी किये गिरफ्तार

मुरादाबाद पश्चिम बंगाल से गाजियाबाद जा रहे 45 टन लोहे के तार की चोरी के मामले में मूंढापांडे पुलिस ने ट्रक बरामद करने के साथ ही तीन आरोपियों को भी बिजनौर के हल्दोर से गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 11 टन लोहे का तार बरामद किया इसी के साथ पुलिस चालक और सहायक सहित चार लोगों को तलाश कर रही है और अभी 31 टन तार भी बरामद होना बाकी है हरियाली के सोनीपत जिले के ग्राम गन्नौर निवासी व्यवसायी राहुल सिंह ने 23 दिसंबर को मूंढापांडे थाने में तहरीर दी थी।
जिसमें बताया था कि, 19 दिसंबर को उनका ट्रक चालक विमल भाटिया और सहायक जितेंद्र पश्चिम बंगाल से 42 टन लोहे का तार लेकर गाजियाबाद स्थित कंपनीं आ रहे थे।ट्रक के साथ चालक और सहायक भी गायब हो गए। चालक का फोन नंबर मुंडा पांडे क्षेत्र में ही बंद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि, सिओ हाईवे कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व में मूंढापांडे पुलिस ने सर्विस लांस टीम के साथ सभी मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला रिपोर्ट दर्ज होने के 50 घंटे बाद पुलिस को ट्रक की लोकेशन मिल गई।
पुलिस ने 25 दिसंबर को खाली ट्रक बिजनौर जिले के थाना हल्दौर क्षेत्र से बरामद कर लिया था। फिर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाना बाकी थी। इसके बाद 4 जनवरी को हल्दोर थाना क्षेत्र के ग्राम छज्जूपुरा निवासी भूरा और मुजम्मिल मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाने के मोहल्ला मुस्तरक निवासी आबिद और मीरापुर के ही ग्राम बलीपुर निवासी अरशद को गिरफ्तार किया आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पंजाब के पटियाला जिले के माल खाना पट्टी समान निवासी ट्रक चालक विमल भाटिया और वहीं के ग्राम कला निवासी सहायक जितेंद्र पश्चिम बंगाल की सुपर शक्ति मेटल लिमिटेड दुर्गापुर से 42 संचार लेकर गाजियाबाद की कंपनी बंसल वायर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए चले थे।
आरोपियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल से चलते ही चालक ने तार चोरी की योजना बनाई थी विमल ने अपना फोन मुंडा पांडे क्षेत्र में टोल प्लाजा पर करते ही बंद कर लिया था फोन पर बातचीत के आधार पर तार गाजियाबाद ना ले जाकर हल्दौर क्षेत्र में उतार दिया था और खाली ट्रक छोड़ दिया था पुलिस पर बरामद कर लिया आरोपी ने बताया कि बाकी तार हमारे साथी मीरापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुस्तरक निवासी अरशद राणा और शाहिद कबाड़ी एक दूसरे ट्रक में भरकर ले गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है। साथ ही चालक विमल भाटिया सहायक जितेंद्र अरशद राणा और शाहिद कबाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।



