शहबाज ने ट्रंप को ये क्या कह दिया, मेलोनी भी हैरान

Nobel Peace Prize 2025: मिस्र में गाजा शांति शिखर सम्मेलन में पाकिस्तानी प्राइम मिनिस्टर शाहबाज शरीफ अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप की तारीफों के पुल बांधकर चापलूसी की हद पार करते नजर आए। उन्होंने कथित शांति समझौते का क्रेडिट ट्रंप को देते हुए कहा कि वो शांति के सच्चे प्रतीक हैं और उन्होंने दुनिया को शांति और समृद्धि का केंद्र बनाने के लिए दिन-रात काम किया है। हालाँकि, उनके पीछे खड़ी इतालवी प्राइम मिनिस्टर जॉर्जिया मेलोनी का यह अंदाज़ उनकी प्रशंसा सुनकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मिस्र के शर्म अल-शेख में आयोजित गाजा शांति शिखर सम्मेलन में पाकिस्तानी प्राइम मिनिस्टर शाहबाज शरीफ द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ़ दुनिया के कई नेताओं के लिए हैरानी की बात रही। शहबाज ने ट्रंप को ‘शांति निर्माता’ बताया और भारत-पाकिस्तान संघर्ष को समाप्त करने में उनके योगदान की सराहना की।

इस मौके पर शाहबाज शरीफ ने ट्रंप ( Donald Trump) को फिर से Nobel Peace Prize के लिए नामांकित करने की इच्छा जताई। शाहबाज शरीफ ने कहा कि मुझे सचमुच लगता है कि वह शांति पुरस्कार के लिए सबसे सच्चे और बेहतरीन उम्मीदवार हैं।

Know About Maria Corina Machado: ट्रंप को हराकर जीता नोबल

शरीफ की प्रशंसा सुनकर मंच पर मौजूद इतालवी प्राइम मिनिस्टर जॉर्जिया मेलोनी ने अपने मुँह पर हाथ रख लिया और आश्चर्य व्यक्त किया। शरीफ ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप शांति स्थापित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था। हम उन्हें एक बार फिर नोबेल के लिए प्रस्ताव भेजेंगे।” शरीफ का बयान सुनकर जॉर्जिया मेलोनी ने अपने मुँह पर हाथ रख लिया और उनके चेहरे के भाव बदल गए।

शाहबाज़ शरीफ के भाषण से ट्रंप अभिभूत हो गए। ट्रंप ने तुरंत कहा, “वाह! मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। चलो घर चलते हैं, मैं अब और बात नहीं करना चाहता। सबको अलविदा। यह वाकई बहुत खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया, आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

Related Articles

Back to top button