चुनाव जीतने से पहले ही CM के फॉर्म में आ गए तेजस्वी यादव

Bihar Chunav 2025: बिहार में पेपर लीक और युवाओं को सरकारी नौकरी ना मिलना एक बड़ा मुद्दा है। जिस पर बिहार के युवा एनडीए से बहुत खफा हैं। इस बीच युवाओं को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का साथ मिल गया है। उन्होंने चुनाव से पहले हर घर सरकारी नौकरी का बड़ा वादा किया है। इसी सिलसिले में उन्होंने युवाओं से मुलाकात कर बातचीत भी की है। तो क्या है ये पूरा मामला जानेंगे इस खबर में।
Tejashwi Yadav का चुनावी वादा: हर घर को मिलेगी Sarkari Naukri
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 से पहले हर घर सरकारी नौकरी का बड़ा वादा किया है। जिसमें महागठबंधन के सत्ता में आने के बाद हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गई है।
उन्होंने यह भी कहा है कि 20 दिनों में नया कानून बनेगा और 20 महीनों में सभी को रोजगार मिलेगा। बेरोजगारी भत्ता नहीं। वहीं अब उन्होंने इस सिलसिले में बिहार के युवाओं से मुलाकात कर बातचीत की है। जहां युवाओं ने तेजस्वी से नीतीश सरकार की जमकर आलोचना की। साथ ही शिक्षा प्रणाली में कई खामियां भी गिनवाई। इतना ही नहीं तेजस्वी ने बिहार के एजुकेशन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए युवाओं से सुझाव भी लिए।
Bihar assembly election 2025: बिहार चुनाव में 5 बड़े बदलाव, मतदाता होंगे सबसे ज्यादा फायदा
बता दें कि बिहार के लोग विपक्ष को मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं। युवाओं ने तेजस्वी से हाथ जोड़कर गुजारिश करते हुए कहा कि आप इस मुद्दे को पूरे बिहार में जरूर उठाइएगा। युवाओं की यह स्थिति बताती है कि राज्य की एनडीए सरकार से वह कितने त्रस्त हैं। युवाओं की गुजारिश पर तेजस्वी ने दो टूक कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार आने के बाद हर घर में एक सरकारी नौकरी होगी।
उन्होंने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हर घर में एक सरकारी नौकरी होगी तो दो चार लोग जो सरकार चला रहे हैं वह सरकार नहीं चलाएंगे बल्कि पूरा बिहार मिलकर सरकार चलाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने आगे निशाना साधते हुए जारी रखा और कहा कि हम जल्द ही यह भी बताएंगे कि इसकी रणनीति क्या है। अभी तक इसलिए नहीं बताया वरना नीतीश जी इसकी भी कॉपी कर लेते।


