bonus order 2025: लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़े बोनस का ऐलान
केंद्र सरकार ने ग्रुप C और नॉन-गजेटेड ग्रुप B कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन के बराबर ₹6,908 बोनस देने की घोषणा की है
bonus order 2025: देशभर में पर्वों की धूम के बीच केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।
वित्त मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी 2025 के एक bonus order के अनुसार, केंद्र सरकार अपने ग्रुप सी और नॉन-गजटेड ग्रुप बी कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर गैर-उत्पादकता से जुड़ा bonus देगी। इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पात्र कर्मचारियों के लिए 6,908 रुपये का bonus तय किया है।
किसे मिलेगा ये बोनस (Extra pay Eligibility)
- पात्रता: 31 मार्च, 2025 तक कम से कम छह महीने की निरंतर सेवा पूरी करने वाले और इस तिथि तक सेवा में रहने वाले कर्मचारियों को यह bonus मिलेगा।
- अन्य लाभार्थी: यह bonus केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के सभी कर्मचारियों पर लागू होगा। साथ ही, केंद्र सरकार के वेतन ढांचे के अनुसार वेतन पाने वाले केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों को भी bonus राशि दी जाएगी।
- आनुपातिक सिद्धांत: जिन कर्मचारियों ने पूरे एक वर्ष (12 महीने) तक सेवा नहीं दी है, उन्हें उनके द्वारा किए गए कार्य के महीनों के आधार पर ‘अनुपातिक’ आधार पर bonus मिलेगा।
ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana 21th Installment: 3 राज्यों के किसानों के खातों में पैसा आया, जानें अन्य राज्यों में कब
bonus की अधिकतम सीमा और गणना (Employee reward 2025)
- केंद्र सरकार ने इस तदर्थ bonus की गणना के लिए 7,000 रुपये की अधिकतम सीमा तय की है।
- गणना विधि: bonus की गणना कर्मचारी के औसत वेतन या गणना की अधिकतम सीमा (अर्थात ₹7,000), जो भी कम हो, के आधार पर की जाएगी।
- bonus राशि: इस गणना के अनुसार, जिन कर्मचारियों का मासिक वेतन ₹7,000 है, उन्हें 30 दिनों में लगभग ₹6,907 (7000/30/30.4) का bonus मिलेगा।
संविदा कर्मचारियों को भी राहत
सरकार ने तदर्थ और संविदा कर्मचारियों को भी bonus देने का ऐलान किया है। बीते तीन साल से निरंतर सेवा दे रहे कैजुअल कर्मचारियों को 1,184 रुपये का bonus मिलेगा। उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में सरकारी कर्मचारियों के हाथ में यह अतिरिक्त राशि उनकी खरीदारी को भी बढ़ावा देगी।



