golden era of Bhojpuri cinema: भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन फिल्म जो आपके दिल को छू जाएगी!

golden era of Bhojpuri cinema: भोजपुरी सिनेमा को अक्सर एक सीमित और नकारात्मक नजरिए से देखा जाता है। कई दर्शक इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि फिल्म में अशोभनीय सामग्री आ सकती है। मगर हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘आपन कहाये वाला के बा’ ने इस सोच को पूरी तरह पलट दिया है। ये मूवी केवल मनोरंजन ही नहीं करती बल्कि समाज में एक जबरदस्त बदलाव की उम्मीद भी जगाती है।
बहुत कुछ सिखाती है ये फिल्म (Emotional Bhojpuri movie)
Bhojpuri cinema की ये फिल्म टूटे-फूटे परिवारों को फिर से जोड़ने की प्रेरणा देती है। इसमें कई ऐसे भावुक और दिल छू लेने वाले पल हैं जो कभी हंसाते हैं तो कभी आंखों में आंसू ला देते हैं। संवादों की सादगी और उनकी गहराई दर्शकों को पुरानी यादों में ले जाती है और यह एहसास कराती है कि परिवार की अहमियत कभी कम नहीं होती।
कलाकारों की दमदार प्रस्तुति
अवधेश मिश्रा, अंजना सिंह, देव सिंह, माया यादव और प्रीति मौर्या ने अपनी भूमिका में जान डाल दी है। खासतौर पर नवोदित अभिनेत्री संयुक्ता राय ने बहन के किरदार में गजब का असर छोड़ा है। साथ ही रिंकू भारती, राघव पाण्डेय, अमरीश सिंह और राम सूजन सिंह भी अपने-अपने रोल में पूरी ईमानदारी से अभिनय करते नजर आते हैं। बता दें कि जब जब golden era of Bhojpuri cinema की बात होगी तब तब इस फिल्म का नाम लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- katrina kaif pregnancy delivery date: जानें अभिनेत्री कब तक दे सकती हैं बच्चे को जन्म
संगीत जिसने दिलों को छुआ
गीतकार मनोज भावुक और संगीतकार रजनीश मिश्रा की जोड़ी ने फिल्म के गीतों में एक खास जादू भर दिया है। संगीत ने कहानी को और भी प्रभावशाली बना दिया है जो दर्शकों के दिलों को छू जाता है।
भोजपुरी सिनेमा की नई दिशा (Bhojpuri cinema industry’s prime era)
‘आपन कहाये वाला के बा’ फिल्म ने Bhojpuri cinema के साथ जुड़ा हुआ फूहड़पन का दाग धो दिया है। ये साबित करती है कि भावुक और संवेदनशील कहानियां, मजबूत संवाद और मधुर संगीत आज भी दर्शकों के दिलों को जीत सकते हैं।



