युवा समाजसेवी शत्रुधन सिंह हुए करनाल में सम्मानित

सुल्तानपुर। निफा द्वारा देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम और हरियाणा के करनाल में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में यंग कम्यूनिटी चौम्पियन अवार्ड से जिले की लम्भुआ तहसील के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भिटोरा गांव के शत्रुधन सिंह को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में देश के सभी जिलों का प्रतिनिधित्व था और साथ में जापान व मारीशस के भी प्रतिनिधि थे शत्रुधन सिंह ने जिले के लम्भुआ तहसील है धरियामऊ में निर्माणाधीन छत गिर जाने से मारे गये मृतको के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस सम्मान को अपनी माँ स्व राजकुमारी सिंह व छोटी बहन सुषमा सिंह को समर्पित किया
इस अवसर पर प्रीति प्रकाश , रेनू सिंह , प्रवीण सिंह , अखिलेश सिंह पर्वत, गोलू सिंह , सर्वजीत सिंह, शिक्षा सिंह, विवेक वरनवाल, डाक्टर जितेन्द्र सिंह, संदेश फाउण्डेशन के अध्यक्ष प्रदीप यादव, संतोष पाण्डेय सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगो ने हर्ष व्यक्त किया



