मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी बनीं कक्षा सात की छात्रा अंशिका वर्मा

महराजगंज, रायबरेली। बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेथू की कक्षा सात की छात्रा अंशिका वर्मा को एक दिन के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। छात्रा ने मीना मंच की नोडल शालिनी पाण्डेय व ब्लाक संसाधन केंद्र के कर्मचारियों से विभागीय योजनाओं को बारीकी से समझा।

इस दौरान बीआरसी परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय पाली की प्रधानाध्यापिका आरती देवी से बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को समझा। ब्लाक संसाधन केंद्र पहुंचने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव ने छात्रा अंशिका वर्मा का स्वागत किया।

इसके बाद अंशिका वर्मा को एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारियी बनाकर कुर्सी पर बैठाया गया। छात्रा को साथ लेकर आई उसके स्कूल की मीना मंच की सुगम कर्ता मीनाक्षी पाण्डेय ने बताया कि अंशिका पढ़ने में अव्वल रहने के अलावा अन्य गतिविधियों में भी आगे रहती है। खण्ड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव ने छात्रा के द्वारा किए गए कामकाज का अनुश्रवण व योजनाओं की भी जानकारी दी।

बीईओ राम मिलन यादव ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज- 5 तीस सितंबर तक की कार्ययोजना बनाकर विभिन्न गतिविधियों के रूप में सभी स्कूलों में चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button