रायबरेली की बहू प्रियम रस्तोगी ने रचा इतिहास, महिला सशक्तिकरण की बनीं नई मिसाल

सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम, महिला सशक्तिकरण की बनीं प्रेरणा

महराजगंज, रायबरेली। रायबरेली के लिए यह गर्व का पल है। जिले की बहू श्रीमती प्रियम राज रस्तोगी ने श्रीमती इंडिया ग्लोब प्रतियोगिता में आल इंडिया स्तर पर द्वितीय रनर-अप का खिताब जीतकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया है।देशभर से चुनिंदा प्रतिभागियों के बीच आयोजित इस प्रतिष्ठित मंच पर प्रियम ने इंट्रोडक्शन, टैलेंट शो, प्रश्नोत्तर और पर्सनालिटी टेस्ट जैसे कई रोमांचक राउंड्स में अपनी प्रतिभा, सौंदर्य और आत्मविश्वास का जलवा बिखेरा। निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए उन्होंने फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर दूसरा रनर-अप का ताज अपने नाम किया।

संस्कारी परिवार में जन्म, ऊँचे सपनों की उड़ान

सुल्तानपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति सुरेश कुमार सोनी और श्रीमती विमला सोनी की सुपुत्री प्रियम का बचपन से ही शिक्षा, संस्कृति और समाजसेवा के प्रति गहरा रुझान रहा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद से वे महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

विवाह के बाद नई पहचान

उनका विवाह रायबरेली के उद्योगपति व नेता कमलेश रस्तोगी एवं श्रीमती मीना रस्तोगी के सुपुत्र, आईआईएम पासआउट अंकुर रस्तोगी के साथ 4 दिसंबर 2024 को लखनऊ के रमाडा होटल में हुआ। विवाह के बाद से वे लखनऊ के एमजी हाइट्स, वृंदावन सेक्टर-6ए में निवास कर रही हैं।

परिवार का मिला भरपूर साथ

अपनी सफलता पर प्रियम ने कहा कि यह जीत मेरे परिवार के सहयोग और आशीर्वाद के बिना संभव नहीं थी। इस मंच ने साबित किया कि महिलाएँ अगर ठान लें तो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं। अब मैं महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा के लिए काम करूँगी।”

उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों और समाजसेवियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button