लिव-इन में रह रही गर्लफ्रेंड की हत्या, शव सूटकेस में भरकर 100 किलोमीटर दूर नदी में फेंका
कानपुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका आकांक्षा की हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर यमुना नदी में फेंका। प्रेमी सूरज और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना की पूरी जांच जारी।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सनसनीखेज घटना घटी है। यहाँ एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ लिव-इन में रह रहा था, मगर उसका किसी दूसरी लड़की से अफेयर चल रहा था। जैसे ही प्रेमिका को इस बात का पता चला, दोनों में झगड़ा होने लगा। गुस्से में आकर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। जिसके साथ वह लिव-इन में रह रहा था।
हत्या के बाद आरोपी ने अपने एक दोस्त की मदद से उसकी लाश सूटकेस में भरकर 100 किलोमीटर दूर यमुना नदी में फेंक दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। मृत लड़की का शव अभी तक नहीं मिला है। कानपुर के विजयश्री की रहने वाली 20 वर्षीय आकांक्षा एक रेस्टोरेंट में काम करती थी। कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर सूरज नाम के एक लड़के से हुई। धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। 3 महीने पहले आकांक्षा ने रेस्टोरेंट की अपनी पिछली नौकरी छोड़ दी और सूरज के साथ दूसरे होटल में रहने लगी। इसके बाद दोनों ने एक कमरा किराए पर लेकर लिव-इन में रहने का फैसला किया।
सूरज का एक साथ दो महिलाओं से अफेयर
21 जुलाई को आकांक्षा को पता चला कि सूरज का किसी और लड़की से अफेयर चल रहा है। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। रात करीब डेढ़ बजे जब वे घर लौटे, तो दोनों के बीच झगड़ा चरम पर पहुँच गया। इसी झगड़े के दौरान सूरज ने आकांक्षा की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर, अपने एक दोस्त की मदद से उसने उसका शव सूटकेस में भरकर यमुना नदी में फेंक दिया।
यूपी में 32 साल बाद टूटा परिवार, महिला ने प्रेमी के लिए पति और 9 बच्चों को छोड़ा
इस हत्या के बाद सूरज आकांक्षा के मोबाइल फोन से उसके परिवार को मैसेज भेजकर गुमराह करता रहा। किसी दिन पकड़े जाने के डर से, सूरज उसका मोबाइल फोन ट्रेन में ही छोड़ गया। हालाँकि, कई दिनों तक लड़की से संपर्क न हो पाने पर, परिवार ने सूरज को फोन किया। उसने भी गोलमोल जवाब दिए। इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। शुरुआत में कोई ठोस सुराग नहीं मिला। फिर पुलिस ने गहन जाँच की।
इसके बाद, जाँच के दौरान जब मोबाइल डिटेल और लोकेशन की जाँच की गई, तो पता चला कि सूरज और आकांक्षा के मोबाइल फोन की लोकेशन तीन दिनों तक एक ही जगह पर थी। दोनों के बीच कई बार फोन पर बातचीत भी हुई थी। इसी आधार पर पुलिस ने सूरज को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसके बाद खाकी की धमकी पर सूरज ने सारी सच्चाई बता दी। इस घटना में पुलिस ने आरोपी सूरज और उसके दोस्त आशीष को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मृत युवती के शव को ढूंढने में जुटी है।



