ब्रह्मलीन संत अवैद्यनाथ की 11वीं पुण्यतिथि पर किया नमन

जसवंतनगर,इटावा। राष्ट्र संत ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ महाराज की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ द्वारा कचौरा रोड स्थित एक मैरिज होम में विशेष श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संत के जीवन और उनके समाजसेवा के कार्यों को याद किया गया और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि राकेश यादव प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संतजी ने समाज में धर्म,संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के मूल्य स्थापित किए। उनका जीवन हमें सेवा, सत्य और अनुशासन का मार्ग दिखाता है। हमें चाहिए कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में एकता, शांति एवं सद्भाव फैलाने का प्रयास करें। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने फूल अर्पित कर संत को श्रद्धांजलि दी।

आयोजन स्थल पर उपस्थित सभी लोगों ने उनकी के शिक्षाओं और उनके समाजसेवा के संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान सुनीता मेहता प्रदेश उपाध्यक्ष,सर्वेंद्र यादव जिला अध्यक्ष, अभिषेक कठेरिया गौरक्षा प्रमुख,मंजू तोमर जिलाध्यक्ष,भगवान सिंह जाटव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष,मोहर सिंह कुशवाहा,विजय नंदवंशी, सत्येंद्र यादव,जिला मंत्री शीतल कठेरिया,दाताराम संखवार,मास्टर प्रताप गिरी,नगर अध्यक्ष जसवंतनगर,गंभीर सिंह, रवि कुमार यादव,मनोज यादव,बृजेश राजपूत, योगेश यादव,भानु प्रताप बघेल,सर्ववीर,ब्लॉक उपाध्यक्ष,धीरज ठाकुर, कन्हैया कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button