france protests 2025: फ्रांस में स्कूल, रेल, हवाई सेवा ठप! जानिए क्यों भड़के लाखों लोग
फ्रांस में 2025 की सबसे बड़ी हड़ताल शुरू! ट्रेड यूनियनों ने बजट कटौती के खिलाफ सरकार पर दबाव बनाने के लिए देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। स्कूल, रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित।

france protests 2025: फ्रांस में आज सालों की सबसे बड़ी हड़ताल का आह्वान किया गया है। ट्रेड यूनियनों ने एकजुटता दिखाने के लिए सड़कों पर उतरने का ऐलान किया है। यह हड़ताल पीएम सेबेस्टियन ले कॉर्नौइल द्वारा घोषित भारी बजट कटौती के विरोध में बुलाई गई है। हड़ताल का मेन मकसद सरकार पर श्रमिकों, पेंशनभोगियों और आम नागरिकों की मांगों को सुनने के लिए दबाव बनाना है।
ये हड़ताल 2023 में हुए ऐतिहासिक प्रदर्शनों के बाद सबसे बड़ी मानी जा रही है। उस समय राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संसद में मतदान के बिना सेवानिवृत्ति की आयु 64 वर्ष करने का निर्णय लागू किया था, जिसके कारण पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए थे। ट्रेड यूनियनों का कहना है कि 2017 से सरकारें निरंतर अमीरों के पक्ष में नीतियां बना रही हैं। वे ऐसी सरकार चाहते हैं जो श्रमिकों और नागरिकों के हितों के लिए काम करे।
ये भी पढ़ें- भारत टैरिफ का बादशाह, Peter Navarro ने बताया कैसे हो रहा अमेरिका को नुकसान
पुलिस के अनुमान के अनुसार, देश भर में लगभग आठ लाख लोग france protests 2025 में हिस्सा लेंगे। इससे स्कूल, रेल और हवाई सेवाएं बाधित होने की संभावना है। सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 80 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।
ये भी पढ़ें- Gen z protests in nepal: सुशीला कार्की से क्यों नाराज़ हुए वही लोग जो उन्हें लाए थे
पूर्व प्रधानमंत्री बायरू ने 44 अरब यूरो की भारी बजट कटौती लागू करके देश के कर्ज को कम करने की योजना बनाई थी। उन्होंने दो सार्वजनिक अवकाश रद्द करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे नए प्रधानमंत्री ले कॉर्नौइल ने रद्द करने का वादा किया है। हालाँकि, ट्रेड यूनियनों को डर है कि कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च में कटौती की जाएगी। अगर बजट पर सहमति नहीं बनती है, तो विपक्ष ले कॉर्नौइल को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव भी ला सकता है।



