पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी! 1 अक्टूबर से बदलेंगे NPS नियम, युवाओं को होगा सबसे ज़्यादा फ़ायदा
NPS 2025 new rules के साथ मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क नाम का एक नया विकल्प उपलब्ध होगा।

NPS 2025 new rules: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति बचत को और अधिक सुविधाजनक और फ्लेक्सिबल बनाने के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) में एक बड़ा बदलाव किया है। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा घोषित इस नए नियम के अनुसार, गैर-सरकारी NPS ग्राहकों को 1 अक्टूबर, 2025 से अपनी पूरी 100% पेंशन राशि इक्विटी (शेयर बाजार से जुड़ी योजनाओं) में निवेश करने की अनुमति है। पहले यह सीमा केवल 75% थी।
ये बदलाव खासकर युवा निवेशकों के लिए फायदेमंद होगा, जो अधिक रिस्क उठाकर अच्छा रिटर्न कमाना चाहते हैं। यह नया नियम निवेशकों को अपनी ज़रूरतों और जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार अपने निवेश की योजना बनाने की अधिक स्वतंत्रता देगा।
ये भी पढ़ें- 40% पार्ट्स सस्ते होंगे! सर्विसिंग बिल में भी राहत; GST में कटौती के बाद मेंटेनेंस होगा आसान
इस NPS 2025 new rules के साथ मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क नाम का एक नया विकल्प उपलब्ध होगा। इसका मतलब है कि अब तक एक ही तरह की योजना (टियर 1 या टियर 2) में निवेश करने के बजाय निवेशक अपने पैसे को अलग-अलग योजनाओं में विभाजित कर सकेंगे। उदाहरण के लिए, एक युवा निवेशक ज़्यादा रिटर्न के लिए अपना ज़्यादातर पैसा इक्विटी में लगा सकता है, वही जो कम रिस्क लेना चाहता है, वह डेट फंड या बैलेंस्ड फंड में ज़्यादा निवेश कर सकता है।
नए नियमों के मुताबिक, एनपीएस में निवेश की उम्र अब ज़्यादा लचीली हो गई है। अब तक पैसा जमा करने की सीमा 60 साल तक ही थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 75 साल कर दिया गया है। इसके अलावा, निवेशक 50 या 55 साल की उम्र में ही पैसा निकाल सकेंगे। इस बदलाव का फ़ायदा निजी क्षेत्र में काम करने वाले पेशेवरों, स्व-रोज़गार और कॉर्पोरेट कर्मचारियों को ज़्यादा होगा।
एचडीएफसी पेंशन फंड के एमडी और सीईओ श्रीराम अय्यर के मुताबिक, ये नए नियम एनपीएस को रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए ज़्यादा आकर्षक और फ़ायदेमंद बनाएंगे।



