ameesha patel: 90 प्रतिशत सेलिब्रिटी पैसे देते हैं, अमीषा पटेल ने खोला बॉलीवुड इंडस्ट्री वो राज़

ameesha patel: अभिनेत्री अमीषा पटेल हमेशा अपनी बात खुलकर रखती हैं। वह जिस भी फिल्म में काम करती हैं, उसके निर्देशक-निर्माता की गलतियाँ बताने से नहीं हिचकिचातीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में अपनी राय रखी है।
‘कहो ना… प्यार है’ की सफलता के बाद भी उन्हें मनचाही प्रसिद्धि नहीं मिली। उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में कई लोग हैं जो उन्हें पसंद नहीं करते। अमीषा पटेल ने ‘ज़ूम’ से बात करते हुए अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं।
मैं अपने मर्जी की मालिक हूं- (ameesha patel news)
उन्होंने (ameesha patel news) कहा कि आप किसी भी खेमे का हिस्सा हों, दर्शकों का प्यार ज़रूरी है। क्योंकि मैं किसी खास दायरे में नहीं आती। मैं शराब नहीं पीती, धूम्रपान नहीं करती और काम के लिए किसी के पीछे नहीं जाती। मैंने जो कुछ भी कमाया है, अपनी मेहनत के दम पर कमाया है। इसी वजह से कुछ लोग मुझे पसंद नहीं करते। मैं किसी के कहने पर नहीं चलती।
ये भी पढ़ें- karishma sharma news: एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई सनसनी, ट्रेन से कूदने की बात कही
ameesha patel ने खुद को आउटसाइडर बताया और यह भी बताया कि उनके लिए यह कितना चुनौतीपूर्ण था, “जब आपका कोई बॉयफ्रेंड या पति नहीं होता, तो इंडस्ट्री में बने रहना आपके लिए और भी मुश्किल हो जाता है।”
पटने ये भी कहा कि आपको दूसरों से कम सपोर्ट मिलता है। चूँकि आप आउटसाइडर हैं, इसलिए उनके पास आपको सपोर्ट करने की कोई खास वजह नहीं होती। 90 प्रतिशत सेलेब्रिटीज़ ने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स खरीदे हैं।
कई सेलेब्रिटीज़ के फॉलोअर्स का एक बड़ा हिस्सा होता है पेड (secret talk)
आगे कहा कि एजेंसियाँ लोगों से संपर्क करती हैं और उनसे भारी रकम माँगती हैं। और बदले में, वे उन्हें लाखों फॉलोअर्स देने का वादा करती हैं। उस एजेंसी ने सभी से संपर्क किया है। कई सेलेब्रिटीज़ के सोशल मीडिया अकाउंट्स के फॉलोअर्स का एक बड़ा हिस्सा पेड होता है। ये असली फॉलोअर्स नहीं हैं। मुझसे कई बार पैसे मांगे गए हैं, लेकिन मैंने हमेशा मना कर दिया है।



