कूड़ा फेंकने गई छात्रा की सर्पदंश से मौत

ऊँचाहार, रायबरेली। कूड़ा फेंकने गई छात्रा की सर्पदंश से मौत हो गई, परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
पूरे लोधन मजरे अकोढ़िया गाँव निवासी राजकुमार वर्मा की पुत्री रोशनी 17 वर्ष क्षेत्र के एक निजी स्कूल में इंटर की छात्रा थी, शुक्रवार की सुबह वो घूरे में कूड़ा फेंकने गई थी, इसी दौरान उसके पैर में सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, जानकारी होने पर परिजनों ने उसे एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि मृत अवस्था में किशोरी को सीएचसी लाया गया था।

इस बाबत कोतवाल सजंय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button