एफ.एल.एन.प्रशिक्षण के पांचवे बैच का हुआ शुभारंम

सुल्तानपुर। शुक्रवार को बीआरसी बल्दीराय में बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान एफ एल एन तथा एनसीआरटी पाठ्य पुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण के पांचवे बैच का शुभारंभ हुआ. प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रार्थना और प्रेरणा गीत से किया गया ।

पचास-पचास की संख्या में दो कमरों में प्रशिक्षण शुरू किया गया । प्रशिक्षण में बल्दीराय ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभाग कर रहे शिक्षकों को संदर्भदाताओं द्वारा पहले दिन गणित मेला आधारित जानकारी साझा की गई।

खंड शिक्षाधिकारी श्याम बिहारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चों को बुनियादी शिक्षा विशेषकर भाषा और गणित कौशल की निर्धारित दक्षताओं की संप्राप्ति हेतु विभिन्न तकनीको और नवाचार व नवीन शैक्षणिक प्रविधियों से शिक्षक गतिविधियों को सुगम व सरल करने हेतु शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है । एसआरजी सत्यदेव पाण्डेय नें बताया कि यह प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। छात्रों को पढ़ने, लिखने और बुनियादी गणित में निपुण बनाना एवं शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान सिखाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करना और शिक्षकों को आवश्यक संसाधन प्रदान करना। इस अवसर पर एआरपी किरन यादव, विकास सिंह, अमरनाथ यादव, शिवाकांत वैश्य व केआरपी राकेश कुमार यादव तथा प्रतिभागी रामजीत, मंजू मिश्रा, राजकुमारी, राजदेव यादव, रामबरन प्रजापति, अरविंद कुमार, उजरा शाहीन आदि प्रशिक्षु उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button