टीवी मुक्त बनेगा महेवा विकास खण्ड क्षेत्र: बीडीओ

स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी इलाज, मरीज गोद लेंगे सचिव

महेवा,इटावा। महेवा के व्लॉक सभागार में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के टीवी रोगियों को अस्पताल व ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पोषण सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर 20 टीवी मरीज ग्राम शेरपुर,अहेरीपुर, दादरपुर आदि को निश्क्षय पोषण किट वितरित की गयी।

इस दौरान बीडीओ महेवा बृज बिहारी त्रिपाठी के द्वारा पंचायत सचिवों एवं प्रधानों को निःक्षय मित्र बनकर अपने-अपने क्षेत्र के टीवी मरीजों को गोद लेने का आहवान किया गया। जिससे ब्लॉक को टीवी मुक्त करने में मदद मिल सके।

वहीं अधीक्षक डॉ.गौरव त्रिपाठी ने कहा कि यह बीमारी कोई स्थाई नहीं है नियमित दवा लेकर इसको समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के समाजसेवियों से अपील करते हुए कहा है कि इस सेवा कार्य के लिए क्षेत्रीय लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में बीडीओ बृज बिहारी त्रिपाठी,एडीओ पंचायत इन्द्रवाल सिंह भदौरिया,सहायक विकास अधिकारी आईएसबी प्रवीण शाक्य,हर्ष कुमार,एम आई चंदपाल सिंह सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डा. गौरव त्रिपाठी,देवेन्द्र दीक्षित, किरन देवी,नितिश मिश्रा, विक्की तिवारी सहित ग्राम पंचायतों के सविव के अलावा जनप्रतिनिधि के रूप में प्रधान प्रतिनिधि राजू दुबे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button