अश्विनी वर्मा बने लघु उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष
बिना किसी शुल्क के व्यापारियों को संगठन से जोड़ रहा है लघु उद्योग व्यापार मंडल

सुलतानपुर। व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए कार्यरत लघु उद्योग व्यापार मंडल लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था आरपीएस मानवाधिकार फोरम की इकाई लघु उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी. गुप्ता के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन को एक और सक्रिय युवा नेतृत्व प्राप्त हुआ है।
प्रदेश प्रभारी सुरेश सोनी एवं प्रदेश सचिव सारथी कसौधन की सहमति से संगठन के युवा प्रदेश प्रभारी अरविन्द चौरसिया ने जिले के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान श्रृंगार वाटिका के स्वामी एवं युवा समाजसेवी अश्विनी वर्मा को लघु उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि लघु उद्योग व्यापार मंडल बिना किसी सदस्यता शुल्क के व्यापारियों को संगठन से जोड़ रहा है, ताकि अधिक से अधिक व्यापारी एकजुट होकर अपने अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए संगठित हो सकें।
नव नियुक्त युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी वर्मा ने संगठन नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश भर के व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।



