शिक्षा मित्र सेवानिवृत्त सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

प्राथमिक शिक्षा को सबल बनाने में शिक्षामित्रों का अहम योगदान: बीईओ.श्री श्याम बिहारी

सुल्तानपुर-विकासखण्ड बल्दीराय स्थित प्राथमिक विद्यालय सिकरी में नियुक्त शिक्षामित्र के सेवानिवृत्त पश्चात खण्ड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय श्याम बिहारी की अध्यक्षता में प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के ब्लाक अध्यक्ष पवन कुमार, ब्लाक महामंत्री राजदेव यादव आदर्श शिक्षा मित्र एसोसिएशन अध्यक्ष जगध्यान यादव प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राजबक्श मौर्य प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष वेद सिंह जूनियर शिक्षक संघ महामंत्री आलोक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रामधर यादव अनुदेशक संघ अध्यक्ष निर्भय सिंह, महामंत्री संदीप पाण्डेय रा. शैक्षिक महासंघ अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार मिश्र व समस्त शिक्षा मित्र, अनुदेशक, शिक्षक व प्राथमिक विद्यालय सिकरी के प्रधानाध्यापक ज्ञानेंद्र सिंह व विद्यालय स्टाप के संयुक्त सहयोग से सेवा निवृत्त सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित पूजा अर्चना पश्चात सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत सम्मान तथा सेवा निवृत्त साथी अवधेश कुमार मिश्र को बैच,माला,साल, धार्मिक ग्रंथ रामायण, गिफ्ट व विकासखण्ड बल्दीराय के शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक साथियों द्वारा एकत्रित की गई धनराशि खण्ड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय श्याम बिहारी के द्वारा भेंट की गई और बेसिक शिक्षा में उपलब्धि व कार्यों को याद किया गया साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी नें शिक्षामित्रों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा को सबल बनाने में शिक्षामित्रों का महत्वपूर्ण योगदान है. कार्यक्रम का संचालन संजय यादव शिक्षक द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जीतेन्द्र बहादुर सिंह, राकेश सिंह, कंचन तिवारी, हृदय लाल, रामचन्द्र, देवीराम, नन्दलाल वर्मा,रमेश कुमार, राकेश शुक्ल, दिनेश कुमार, अर्चना यादव, सुरेश कुमार तिवारी, विक्रांत सिंह, नीरज मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, आलोक कुमार पाठक, विजय पाठक, शिव प्रकाश, शिवपूजन सिंह आदि शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button