चैत्र नवरात्रि पर इन 5 राशियों को होने वाला है महालाभ, मां दुर्गा मां की कृपा से बनेंगे सारा काम

स्टार एक्सप्रेस संवाददता

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। इस नवरात्रि मां दुर्गा कुछ राशियों के जातकों पर अपनी विशेष कृपा बनाएंगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां।

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से होगी। इस नवरात्र में मां दुर्गा के 9 रुपों की बड़े विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। वहीं, ज्योतिष के अनुसार नवरात्रि शुरू होते ही कुछ राशियों का भाग्य खुल जाएगा। इन राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी। माता रानी के आशीर्वाद से इन राशियों को खूब लाभ मिलने वाला है। इन राशि वालों के लिए नवरात्रि के 9 दिन वरदान के समान साबित होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में।

1. मेष राशि (Aries)

मां दुर्गा की कृपा से मेष राशि वालों को नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। धन लाभ होने का संकेत है। कार्यक्षेत्र में भी आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। इस दौरान खूब मान- सम्मान मिलेगा।

2. मिथुन राशि (Gemini)

नवरात्रि के मौके पर मिथुन राशि के जातकों पर माता रानी जमकर अपनी कृपा बरसाएंगी। इस दौरान मिथुन राशि वालों का भाग्योदय होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। मिथुन राशि वाले धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

3. कन्या राशि (Virgo)

इस चैत्र नवरात्री कन्या राशि वाले जातकों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनेगी। इस राशि के जातक को आर्थिक सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

4. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। माता रानी कृपा से धन लाभ भी हो सकता है।   आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। लेन- देन के लिए समय शुभ है। निवेश करने से लाभ होगा।

5. मीन राशि (Pisces)

माता रानी की कृपा से मीन राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। इस दौरान आथिक पक्ष मजबूत होगा।  मान-सम्मान भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।  किसी नए कार्य की शुरूआत कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button