सड़क हादसे में युवक की मौत: ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज
ट्रैक्टर की पीछे से टक्कर से बाइक सवार प्रदीप ने तोड़ा दम

जसवंतनगर,इटावा। इटावा-आगरा मार्ग पर मलाजनी के पास 14 सितंबर को हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। करहल थाना क्षेत्र के खुशहालपुरा निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनका पुत्र प्रदीप कुमार बाइक से जा रहा था। लक्ष्मी ढाबा के सामने पीछे से आए ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में प्रदीप को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शोक के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर संख्या यूपी33 एआर 0294 के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक शुभम वर्मा को सौंपी है।



