चलती ट्रेन से गिरी महिला: गंभीर घायल

जवनतनगर रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर स्टेशन के पास शुक्रवार की अलख सुबह करीब सात बजे दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर चलती ट्रेन से एक अज्ञात ट्रेन से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने महिला को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

सीएचसी में डॉ. वीरेंद्र सिंह की देखरेख में महिला का उपचार जारी है। चिकित्सक ने बताया कि घायल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला का नाम-पता ज्ञात करने के लिए मेमो थाना पुलिस को भेज दिया गया है। पुलिस महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button