जनगणना जागरूकता रैली से ग्रामीण हुए जागरूक

तहसीलदार, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में बच्चों ने निकाली जनगणना जागरूकता रैली

जसवंतनगर,इटावा। जनगणना के प्रचार-प्रसार और आमजन को इसके महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम मलाजनी में जागरूकता रैली निकाली गई। तहसीलदार जितेंद्र कुमार पटेल और नायब तहसीलदार नेहा सचान व नायब तहसील दार आकांक्षा मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई रैली में राजस्व विभाग के लेखपालों, ग्रामीणों और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने विभिन्न नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जनगणना के महत्व की जानकारी दी। बच्चों ने गांव की गलियों में भ्रमण कर लोगों से जनगणना कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जनगणना के दौरान कर्मचारियों को सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। इन आंकड़ों के आधार पर ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, आवास और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं तैयार की जाती हैं। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना की सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। इसलिए प्रत्येक परिवार का सहयोग आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button