ड्रॉप नहीं हुए हैं वैभव सूर्यवंशी! इस टूर्नामेंट के लिए मिला टीम इंडिया का बुलावा, तिलक-रिंकू के साथ मचाएंगे गदर

Vaibhav Suryavanshi SMAT 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2026 के दूसरे राउंड में रेलवे के खिलाफ मुकाबले के दौरान उस समय क्रिकेट फैंस हैरान रह गए, जब बिहार के नियमित 15 वर्षीय युवा कप्तान वैभव सूर्यवंशी न तो टॉस के लिए मैदान पर उतरे और न ही प्लेइंग इलेवन में उनका नाम शामिल था।
अपने डेब्यू मैच में महज 15 साल की उम्र में बिहार की कप्तानी संभालकर टी20 इतिहास में सबसे युवा कप्तान बनने का रिकॉर्ड रचने वाले वैभव उस मैच में 12 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद रेलवे के खिलाफ मैच में उनके गायब रहने और सूरज कश्यप के टॉस पर आने से यह चर्चाएं तेज हो गईं कि क्या खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें ड्रॉप किया गया है। हालांकि असल वजह टीम से बाहर किया जाना नहीं, बल्कि उनका राष्ट्रीय कर्तव्य के लिए रवाना होना है।
वैभव सूर्यवंशी गुरुवार, 19 नवंबर से शुरू हो रहे एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में हिस्सा लेने के लिए सीधे ‘इंडिया ए’ कैंप से जुड़ चुके हैं। इसी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के चलते वह सोमवार को बिहार के चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे और उनकी जगह सूरज कश्यप को टीम की कमान सौंपी गई। रेलवे के खिलाफ घोषित बिहार की प्लेइंग इलेवन में आलोक कुमार, तरुण कुमार, पृथ्वी राज, रघुवेंद्र प्रताप सिंह, अल्तमश अशरफ, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), सूरज कश्यप (कप्तान), मयंक कुमार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार, प्रशांत सिंह और हिमांशु सिंह को मौका मिला है।
IND vs NZ 4th ODI: रोहित-ईशान की भारी चूक, 2 जीवनदान पाकर विल यंग ने ठोका तूफानी शतक
एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ मुकाबले से करेगी, जहां वैभव सूर्यवंशी पहली बार एक्शन में नजर आएंगे। तिलक वर्मा की कप्तानी और रिंकू सिंह की उप-कप्तानी वाली 15 सदस्यीय मजबूत इंडिया ए टीम में अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान और आयुष बडोनी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। टूर्नामेंट में भारत का दूसरा बड़ा ग्रुप मुकाबला 22 नवंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होगा, जबकि 24 नवंबर को टीम का सामना यूएई से होगा।



