उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ दूबेपुर ने किया नवागत बीईओ का स्वागत

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ दुबेपुर, (संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश तिवारी /जिला उपाध्यक्ष /प्रांतीय मंत्री, तथा मंत्री / जिला संगठन मंत्री फिरोज अहमद के नेतृत्व में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मिश्रा के कार्यभार ग्रहण करने पर बीआरसी दुबेपुर पर बुके एवं माल्यार्पण कर गया स्वागत किया। स्वागत के क्रम में अध्यक्ष रमेश तिवारी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी दूबेपुर का पद लगभग दो माह से राम तीरथ वर्मा के पदोन्नति पर चले जाने के कारण रिक्त चल रहा था और तब से प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में श्रीमती रोजी सिंह (वर्तमान कुड़वार )द्वारा प्रभार देखा जा रहा था।

अब स्थाई रूप से खंड शिक्षा अधिकारी मिलने से विभागीय कार्यों में एवं शिक्षकों के कार्यों में गति आएगी। शिक्षक संघ ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को विभागीय कार्यों में पूरा सहयोग देने का आह्वान किया । खंड शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा ने कहा शासन की मंशानुरूप विभागीय आदेशों निर्देशों के क्रम में समय से कार्य पूर्ण करना और कराना मेरी प्राथमिकता होगी। समस्त कार्यों को समय से संपादित किया जाएगा।

स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमेंद्र विक्रम सिंह, व्यायाम शिक्षक बृजेश सिंह, एआरपी पंकज सिंह, एसआरजी सुनील सिंह,जिलासंगठनमंत्री सोहन कुमार, उपाध्यक्ष मनीष सिंह एवं राजेश पांडेय ,नोडल शिक्षक संकुल केडी सिंह, आरिफ नियाज, मोहम्मद खालिद, प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ बृजेश सिंह, अरुण विक्रम, मो0 इमरान, अशोक यादव इंद्र बहादुर यादव ,रविन्द्र मौर्य, शुभम पाण्डेय, अवधेश पांडेय आदर्श शिक्षा मित्र संगठन के सलाहकार अखिलेश तिवारी, एआरपी विजय, हरप्रीत, डॉ सुरेंद्र दुबे, विकास एवं सुनील सिंह तथा बीआरसी स्टाफ से स्वागत करने वालों में सहायक लेखाकार मोनू श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, गौरव श्रीवास्तव, योगेंद्र विजय, इरफान, अनूप, प्रेम चौरसिया ,उमाकांत दिलशाद ,मनेश सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button