मिशन नारी शक्ति के तहत एमजीएस इंटर कॉलेज की छात्रा मुस्कान बनी एक दिवसीय प्रधानाचार्या

सुल्तानपुर। एमजीएस इंटर कॉलेज की मुस्कान बनी प्रधानाचार्या। मिशन नारी शक्ति के अंतर्गत एमजीएस इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा मुस्कान को एक दिन का प्रधानाचार्या बनाया गया। मुस्कान विद्यालय पहुंचकर प्रधानाचार्य के समस्त कार्यों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया, जिसमें अध्यापक कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया।

प्रत्येक कमरों में जाकर कमरों की साफ सफाई और पठन पाठन का निरीक्षण किया। छात्रों की आपसी समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया। मुस्कान ने अपने सुझाव में बताया की बच्चों को बहुत मेहनत से पढ़ना चाहिए जिससे जीवन में हम सफल हो सके पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। जिससे हमारा स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बच्चों को अध्यापकों से अपने परिवार के सदस्यों की तरह जुड़ना चाहिए। अपने देश की संस्कृति पर जोर देना चाहिए।

मुस्कान की प्रभावपूर्ण कार्य शैली पर प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह, विचित्र वीर सिंह, राजेश कुमार कनोजिया, राकेश सिंह, किरण वर्मा, अंजली सिंह, मधुलिका सिंह, डॉ अजय सिंह, संजय सिंह, वैभव सिंह, राम प्रकाश ने खुशी व्यक्त करते हुए मुस्कान को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button