प्रशिक्षण कार्यशाला में छात्रों ने सीखे शैक्षिक गुड

होली प्वाइंट एकेडमी में तीन घंटे चली शैक्षिक प्रशिक्षण कार्यशाला,

भरथना,इटावा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके शैक्षणिक कौशल के विकास हेतु होली प्वाइंट एकेडमी भरथना में करीब तीन घंटे की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य विषय कंप्यूटेशनल थिंकिंग एंड अंडरस्टैंडिंग एआई रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रिसोर्स पर्सन (विशेषज्ञ) के रूप में डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज एमएस मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्था के निदेशक डा. प्रदीप चन्द्र पाण्डेय व प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने उनका स्वागत सम्मान किया। कार्यशाला के दौरान रिसोर्स पर्सन श्री एमएस ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा प्रणाली में तेजी से बदलाव आ रहे हैं।

उन्होंने कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बारीकियों को समझाते हुए बताया कि किस प्रकार शिक्षक आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावशाली,रोचक और सुगम बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि एआई को समझकर शिक्षक न केवल अपने शिक्षण कौशल को सुधार सकते हैं,बल्कि छात्रों में भी तार्किक और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित कर सकते हैं।

इस मौके पर निदेशक डा.प्रदीप चंद्र पांडे ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षक- शिक्षिकाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके व्यावसायिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। जब शिक्षक नई तकनीकों से अपडेट रहेंगे,तभी वे आने वाली पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा दे सकेंगे।

Related Articles

Back to top button