मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने रंगों से सजाए अपने सपने

गाजियाबाद। राजनगर स्थित इंग्राहम इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार पेंटिंग और पोस्टरों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ स्थानीय पार्षद एवं नगर निगम गाजियाबाद के उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने किया।

इस अवसर पर पार्षद एवं पूर्व उपाध्यक्ष नगर निगम राजीव शर्मा ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दोनों पार्षदों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा और कल्पनाशीलता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने चित्रों और पोस्टरों के माध्यम से भारत के प्रति अपने विचारों, कल्पनाओं और सपनों को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों के अभिभावकों और विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी प्रदर्शनी का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार मेंसी सहित शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मक अभिव्यक्ति और देश के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित किया गया

Related Articles

Back to top button