जीडीए की 174वीं बोर्ड बैठक में कई विकास प्रस्तावों को मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का रास्ता साफ

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की 174वीं बोर्ड बैठक गुरुवार को आयुक्त मेरठ मंडल एवं बोर्ड अध्यक्ष भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में प्राधिकरण के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई। बैठक में आवासीय योजनाओं, टाउनशिप विकास, भू-उपयोग परिवर्तन, औद्योगिक गतिविधियों और अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के बाद स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके तहत उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की भूमि को लैंड पूलिंग के माध्यम से प्राप्त करने तथा स्टेडियम निर्माण के लिए एमओयू की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र में खेल सुविधाओं के साथ रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button