जिलाधिकारी सरनीत कौर की अगुवाई में आयोजित समाधान दिवस आयोजन सम्पन्न

महराजगंज, रायबरेली। नवागंतुक जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अगुवाई में शनिवार को तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान करीब ढाई घंटे देरी से जनसुनवाई को पहुंची डीएम से दर्जनों फरियादियों की उनसे मिल अपनी शिकायत के निस्तारण की आस पूरी न हो सकी।

शनिवार को हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस से डीएम सरनीत कौर ब्रोका का प्रथम आगमन तहसील में हुआ। जिस पर त्वरित कार्यवाई को लेकर जानी जाने वाली डीएम से मुख़ातिब हो अपनी समस्या रखने को फरियादी इंतजार करते नजर आए। फिलहाल जनसुनवाई के दौरान सिकंदरपुर निवासी मोहन सिंह, धर्म राज रावत एवं रामकेवल ( अनशनकारी बाबा) द्वारा मूंगताल झील की सफाई तीन वर्षो से न होने से हजारों हेक्टेयर फ़सल जलमग्न होने की आशंका जताई। जिस पर डीएम ने एक्सईएन सिचाई को कड़ी फटकार लगाई।

सेमरहा निवासी अधिवक्ता आलोक अवस्थी द्वारा लेखपाल शांतनु द्विवेदी पर सीट पर आकर बदजुबानी करने का तथ्य सामने आने के बावजूद तहसील प्रशासन द्वारा बचाव में उतरने एवं दंडात्मक व वैधानिक कार्यवाई न किए जाने का आरोप लगाया। जनई निवासी छोटेलाल ने डीएम को बताया की फ़रवरी माह में 644 का बिल भुगतान के बावजूद विद्युत विभाग मार्च माह में 9091 का बिक निकाल बकाया बता रहा। जिस पर डीएम ने एक्सईएन संदीप कुमार को जांच के निर्देश दिए। कस्बे के आर्य नगर निवासी के के जायसवाल ने नगर पंचायत द्वारा मेला भूमि पर अवैध रोड निकाल क़ृषि भूमि पर प्लाटिंग पर विशेष जांच की मांग की।

बैती प्रथम स्थित प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से जा रही विद्युत लाइन स्थानांतरण की मांग दीपांशु द्वारा की गयी। वही मृतक पिता कंधई डोमापुर का पांच माह पूर्व से दस्तावेज देने के बावजूद मृत्यु प्रमाण पत्र न मिलने की शिकायत थुलवासा निवासिनी पुत्री श्यामा न की। नगर पंचायत शिवगढ़ स्थित पहाड़पुर में नहर पटरी पर अवैध अतिक्रमण होने की बात विपिन कुमार ने डीएम से कही। जिस पर डीएम ने सभी प्रकरणो का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक किए जाने के निर्देश दिए। मौके पर कप्तान रवि कुमार, बीएसए राहुल सिंह, एसडीएम चंद्रप्रकाश गौतम, सीओ प्रदीप कुमार, तहसीलदार मंजुला मिश्रा सहित दर्जनों अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button