‘बॉर्डर 2’ और ‘टॉक्सिक’ को चटाई धूल! ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ ने 3 दिन में बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, हिला बॉलीवुड

Drishyam The Conclusion BO: सुपरस्टार अजय देवगन की बहुचर्चित सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के पहले ही वीकेंड में कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं। निर्देशक अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग ने रविवार (तीसरे दिन) को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 61 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। टिकट खिड़की पर पहले दिन 62 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक शुरुआत करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 53.50 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस तरह महज तीन दिनों के भीतर भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 176.50 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी विजय सालगांवकर की कहानी का जबरदस्त जादू देखने को मिल रहा है। तीसरे दिन ओवरसीज मार्केट से करीब 20 करोड़ रुपये बटोरने के बाद फिल्म का कुल विदेशी कलेक्शन 61 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। भारत और विदेश की कमाई को मिलाकर फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में दुनिया भर में करीब 272.80 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस बिजनेस कर लिया है।

इस धुआंधार प्रदर्शन के साथ ही ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म ने साल 2026 की कई बड़ी रिलीज के ओपनिंग आंकड़ों को काफी पीछे छोड़ दिया है, जिसमें ‘टॉक्सिक’ (55 करोड़ रुपये), ‘बॉर्डर 2’ (30 करोड़ रुपये) और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (25.50 करोड़ रुपये) शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म ने खुद अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘सिंघम अगेन’ (43.50 करोड़ रुपये) और ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ (15.10 करोड़ रुपये) के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को भी काफी बड़े अंतर से ध्वस्त कर दिया है।

‘स्त्री 3’ के लिए दर्शकों को करना होगा लंबा इंतजार, जानें कब तक दस्तक देगी फिल्म

गौरतलब है कि यह फिल्म साल 2015 की ‘दृश्यम’ और 2022 की सुपरहिट ‘दृश्यम 2’ के सस्पेंस को अंतिम मोड़ पर पहुंचाती है। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश झा और इशिता दत्ता की दमदार अदाकारी को दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर सराहना मिल रही है। रिलीज के पहले तीन दिनों में ही घरेलू स्तर पर 176 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कमा चुकी यह फिल्म अब बेहद तेजी से घरेलू बाजार में 200 करोड़ क्लब में दाखिल होने की ओर बढ़ रही है, जहां वर्किंग डेज में भी इसके मजबूत बने रहने के पूरे आसार हैं।

Related Articles

Back to top button