छात्र-छात्राओं को लगाए रूबेला के टीके
प्राथमिक विद्यालय की छात्रों में दिखी टीका लगवाने की होड़

जसवंतनगर,इटावा। प्राथमिक विद्यालय नगरिया पुल में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में बच्चियों को रूबेला के टीके लगाए गए और उनके टीका कार्ड भी उपलब्ध कराए गए।
टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान एएनएम चित्रा,आशा गीता,आंगनबाड़ी रीता यादव,सहायिका ओमबती यादव आदि मौजूद रहीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चोँ और अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए समय पर सभी आवश्यक टीके लगवाने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभिभावकों से बच्चों के टीकाकरण कार्ड सुरक्षित रखने तथा निर्धारित तिथि पर अगला टीका लगवाने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।



