रोटरी क्लब गाजियाबाद सेंचुरियन ने उत्साहपूर्वक मनाया टीचर्स डे, शिक्षकों का हुआ सम्मान

गाज़ियाबाद। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले टीचर्स डे को रोटरी क्लब गाजियाबाद सेंचुरियन ने बड़े उत्साह के साथ आरडीसी स्थित एक बैंक्विट हॉल में आयोजित किया। कार्यक्रम में क्लब के वे सदस्य जो शिक्षक रहे हैं तथा शहर के अन्य प्रतिष्ठित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित शिक्षकों में कविता कालरा, मीरा मिश्रा, निरुपमा पाठक, रेणुका शर्मा, निशा मल्होत्रा, प्रीति शर्मा और कायनात परवीन शामिल रहीं। इस अवसर पर बोलते हुए निरुपमा पाठक ने कहा कि “टीचर्स को सम्मान देना गौरवपूर्ण कार्य है, किंतु हमारे सबसे बड़े शिक्षक हमारे माता-पिता होते हैं, जिन्हें सम्मान देना आज के युग में लोग भूलते जा रहे हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सुजाता कुमार ने उपस्थित लोगों को टीचर्स और टीचर्स डे के महत्व के बारे में बताया और कहा कि समाज में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। समारोह में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक टीचर्स डे मनाया।

Related Articles

Back to top button