एनटीपीसी ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ऊँचाहार, रायबरेली। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ऊंचाहार क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मंत्री के प्रतिनिधि आशीष तिवारी के संरक्षण और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल के संयोजन में संपन्न हुआ।
इस अनूठे अभियान के तहत कलाकारों की टोलियों ने क्षेत्र के ऊंचाहार चौराहा , कंदरावा चौराहा , जमुनापुर चौराहा , चडरई चौराहा सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों, बाजारों और गांवों में मनोरंजक एवं भावपूर्ण नाट्य प्रस्तुतियां दीं।कलाकारों में अखिल भारतीय सांस्कृतिक संस्थान लखनऊ से आए राजेंद्र तिवारी , अश्वनी शुक्ला , रजनीश सिंह , समीर गुप्ता , मोनिका भारती , लक्ष्मी सोनी , प्रवेश और अभय दुबे ने सरल भाषा, संगीत और भावनात्मक अभिनय के माध्यम से पिछले 25 वर्षों में देश में आए बदलाव की कहानी को मंच पर जीवंत किया। नाटकों में केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं – उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं से आम आदमी के जीवन में आए परिवर्तन को दिखाया गया।
मनोरंजक प्रस्तुति होने के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा इसे देखने के लिए इकट्ठा हुए और तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी मनोरंजन के साथ मिल रही है। अभिलाष कौशल ने कहा, “प्रधानमंत्री जी ने 25 वर्ष तक बिना रुके देश की सेवा की है। हमारा लक्ष्य है कि उनके सेवा भाव और उनकी योजनाओं की गाथा नाटक जैसे सरल माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, ताकि हर पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ ले सके।”
उन्होंने बताया कि यह सेवा संकल्प अभियान आगे भी क्षेत्र के अन्य गांवों में जारी रहेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से आशीष तिवारी , मंडल अध्यक्ष पवन सिंह , गुड्डन यादव ,विमलेश पाल ,राकेश कुमार बब्लू मिश्रा,ओम प्रकाश साहू , सुनील पांडेय, नागेन्द्र मिश्र , सरोज शुक्ला , संजय सिंह प्रधान , पप्पू पाठक , ननकू तिवारी ,भोले शुक्ला ,विजय सिंह आदि मौजूद थे ।



