अभिनेता सोहेल खान का निधन; फिल्म की शूटिंग के दौरान नाश्ता करते समय दिल का दौरा पड़ा

Sohel Khan Actor Died: फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने बांग्लादेशी अभिनेता सोहेल खान का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार सुबह 24 नवंबर को अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बाहर गए सोहेल खान को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

सोहेल खान अपकमिंग फिल्म ‘नसीब’ की शूटिंग के लिए बोगुरा पहुंचे थे और यूनिट के बाकी सदस्यों के साथ होटल मोमो में ठहरे हुए थे। उनके निधन की पुष्टि फिल्म के निर्देशक और निर्माता मोहम्मद इकबाल ने की है। मीडिया से बातचीत में मोहम्मद इकबाल ने बताया कि सोहेल खान ने सुबह करीब 8 बजे नाश्ता किया था और सभी के साथ सामान्य रूप से बातचीत कर रहे थे, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मंजू देवी का राज खत्म, प्रधानजी सत्ता से बाहर! जानिए इस बार फुलेरा में किसकी चलेगी हुकूमत?

सोहेल खान बांग्लादेश के चर्चित कलाकारों में गिने जाते थे। उन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत ‘बांग्लालिंक’ सीरीज से की थी और आगे चलकर ‘गुलाब जामुन’, ‘जंगल’, ‘फैमिली क्राइसिस’ तथा ‘लीडर’ जैसे कई प्रोजेक्ट्स में काम किया। वे पिछली बार फिल्म ‘एंटो नगर’ में नजर आए थे, और ‘नसीब’ उनकी अगली फिल्म थी, जिसके पूरा होने से पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Related Articles

Back to top button