मिशन शक्ति: टीम ने तीन बालिकाओं को किया बरामद

नाबालिग बालिकाओं को टीम ने सुरक्षित परिजनों के किया सुपुर्द

जसवंतनगर,इटावा। मिशन शक्ति केंद्र थाना जसवंतनगर पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए तीन नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। देर शाम थाना पर सूचना प्राप्त हुई कि रेलमंडी क्षेत्र की तीन नाबालिग बालिकाएं घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं।

सूचना मिलते ही सीओ आयुषी सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष कमल भाटी एवं मिशन शक्ति टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत तलाश शुरू की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक शुभम वर्मा व महिला आरक्षी संगीता ने इलेक्ट्रॉनिक व मैन्युअल साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्षी 16,दिव्या 17 व प्रियापाल 16 को सुरक्षित बरामद कर लिया।

इसके बाद बालिकाओं की काउंसलिंग कर भविष्य में ऐसा न करने के लिए समझाया गया।

बालिकाओं को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उत्कृष्ट कार्य के लिए मिशन शक्ति टीम को डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र द्वारा 10 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button