कबड्डी में सरायभूपत के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

जसवंतनगर,इटावा। बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री विद्यालय के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जसवंतनगर गिरीश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व टॉस उछालकर किया। इस प्रतियोगिता में 10 न्याय पंचायतों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया,वहीं 50 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विभिन्न भूमिकाओं का निर्वहन किया।
प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की बालक व बालिका वर्ग की टीमें शामिल हुईं। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय बलैयापुर की टीम विजेता बनी जबकि प्राथमिक विद्यालय तिजौरा उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में भी बलैयापुर की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया,वहीं कुंजपुर की टीम उपविजेता रही।
जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में कम्पोजिट विद्यालय बलैयापुर ने यूपीएस मीरखपुर पुठियाँ को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग में यूपीएस धरवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता जबकि पीएम श्री विद्यालय जसवंतनगर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता का संचालन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन के निर्देशन में सकुशल संपन्न हुआ। निर्णायक की भूमिका बलबीर यादव,रोहित यादव, हरिओम,अजीत यादव, योगेंद्र कुमार,मनोज कुमार, रामनरेंद्र सिंह,निर्निमेष, केशव और सत्यवीर ने निभाई।
विजेता खिलाड़ियों को प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री जितेंद्र यादव,टीचर्स क्लब के अध्यक्ष शशिभूषण यादव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नरेंद्र यादव,हरी कुमार, उदयवीर यादव,मधुर श्रीवास्तव,धर्मवीर यादव, आलोक चौहान,पुष्पा यादव समेत कई शिक्षक- शिक्षिकाओं ने सहयोग किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेलों के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ।



