कवि सम्मेलन में विभूतियों को किया सम्मानित

चौ.अवध नारायण सेवा समिति ने मनाया डा.ईश पाण्डेय का जन्मदिवस

भरथना,इटावा। चौ.अवध नारायण सिंह सेवा समिति भरथना के तत्वाधान् में डा.ईश पाण्डेय की जन्मदिन के अवसर पर विशाल कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन भरथना के इटावा रोड स्थित अवध गार्डन में किया गया।

बीते दिवस आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती व समाजसेवी चौ.अवध नारायण व डा.ईश पाण्डेय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया गया। तदुपरान्त संस्था के अध्यक्ष अशोक यादव, महासचिव अजय यादव गुल्लू,संचालक अनिल दीक्षित,विधायक राघवेंद्र गौतम,पूर्व मंत्री श्रीकृष्ण यादव,मनोज यादव बंटी आदि ने पाँच विभूतियों में वरिष्ठ कवि गिरधर खरे, डिफेंस में लीगल अधिकारी शिवांगी पाठक,अधीक्षक डा.सैफ खान,गोविन्द नारायण पाठक,शुभम कुशवाह सहित आगन्तुक अन्य कवियों का माल्यार्पण,प्रतीक चिन्ह्र व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। साथ ही रचनाकार कानपुर के हेमन्त पाण्डेय,इटावा के कवि डा. राजीवराज, घिरोर के विनोद राजयोगी, कानपुर के धीरज सिंह चन्दन,उमेश ऊटपटांग, सन्देश तिवारी,डा.मंजू मृदुल ने अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर प्रदीप चन्द्र पाण्डेय,शिवपाल सिंह चौहान,रामकुमार यादव, वीरेन्द्र सिंह चौहान,राजीव यादव,सभासद निहालुद्दीन, शिवराम सिंह यादव,राजीव तिवारी,प्रताप वर्मा,राजेश यादव पंडा,सहित कई साहित्यप्रेमियों की उपस्थति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button