कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर भड़कीं कंगना रनौत, कपड़ों को लेकर उठाए तीखे सवाल

Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad Row: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपने एक नए ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। इस कमर्शियल में कृति को इंडो-वेस्टर्न ऑउटफिट पहनकर त्योहार की रस्में निभाते हुए दिखाया गया है, जिस पर कई यूजर्स ने भारतीय परंपरा के नाम पर आपत्ति दर्ज कराई है। अब इस पूरे विवाद में अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत भी कूद पड़ी हैं और उन्होंने कृति के पहनावे पर तीखा तंज कसा है।
कंगना रनौत ने विज्ञापन की स्टाइलिंग पर उठाए सवाल
कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर करते हुए इस कमर्शियल पर खुलकर नाराजगी जाहिर की। कंगना ने लिखा कि आज के दौर में जब महिलाओं के पास कपड़ों के ढेरों खूबसूरत विकल्प मौजूद हैं, तो ऐसे में भाई को राखी बांधते समय बिकिनी या इनरवियर जैसे परिधान को चुनने की क्या जरूरत थी।
कंगना ने आरोप लगाया कि यह विज्ञापन जानबूझकर विवाद खड़ा करने के मकसद से तैयार किया गया लगता है और सवाल किया कि आखिर पारंपरिक स्टाइलिंग के बाकी विकल्प कहां गायब हो गए।
आलोचकों पर फूटा कंगना का गुस्सा
विज्ञापन पर टिप्पणी के साथ-साथ कंगना का एक नया वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें वह अपने पुराने आलोचकों पर बरसती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने सोनू सूद, तापसी पन्नू, आशुतोष राणा और राखी सावंत जैसे सेलेब्स का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग उन्हें तमीज सिखाने की कोशिश करते हैं और उनके चरित्र पर भद्दे कमेंट्स करते हैं, उनसे वह किसी भी तरह की सीख नहीं लेना चाहतीं।
न मुलाकात, न दोस्ती फिर भी कंगना और तापसी में क्यों है इतनी तल्खी, जानिए पूरी कहानी
कंगना ने दो टूक कहा कि उन्होंने अपने दम पर आलोचकों से कहीं ज्यादा मुकाम हासिल किया है। कंगना के इस आक्रामक रुख के बाद यह विवाद इंटरनेट पर और तेज हो गया है।



