राजा का बेटा,राजा नहीं बनेगा, हकदार वही जो योग्य होगा: शिवा यादव

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। 187 इसौली विधानसभा से चुनावी मैदान में उतर चुके हैं मशहूर अवधी गायक संजय यदुवंशी के बड़े भाई हैं जय सिंह यादव ( शिवा यादव) भावी विधायक प्रत्याशी इसौली शिवा ने कहा अब राजा का बेटा,राजा नहीं बनेगा, हकदार वही जो योग्य होगा। लगातार अवधी गायक संजय यदुवंशी और प्रत्याशी शिवा यादव अपने समर्थकों एवं गाड़ी के काफिले से निकलकर क्षेत्र में प्रचार प्रसार शुरू कर दिये हैं और लोगों का प्यार और समर्थन एवं भरपूर आशीर्वाद सर्वसमाज की जनता का मिल रहा है।
आपको बताते चलें संजय यदुवंशी ग्राम सभा उघरपुर ( अहिरन का पुरवा) पोस्ट बंधुआ कला ब्लाॅक दूबेपुर जिला -सुल्तानपुर का निवासी हैं, इनके पिता एक आटो चलाते थे ये दोनों भाई भी बाहर जाकर बहुत मेहनत मजदूरी किया है एवं धीरे धीरे समय बीता परस्थितियां भी बदली आज देखा जाय तो पूरे अवध में इनका नाम चर्चा में हैं संजय यदुवंशी एवं शिवा यादव का कहना है कि अगर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भैया अखिलेश यादव ने टिकट दिया तो इसौली विधानसभा की तस्वीर बदल देंगे साथ ये भी कहा आज के वर्तमान समय के नेता लोग एसी में सोते हैं आम जनता की कोई फिक्र नहीं है,हम लोग धूप गर्मी जाड़ा बरसात सब सहें हैं हम किसान मजदूर के बेटे हैं इन सबकी मुसीबत हम जैसे ही समझ सकते हैं।



