मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने किया इंटरलॉकिंग सड़को का लोकार्पण

ऊँचाहार, रायबरेली। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने क्षेत्र के कई गांवों में इंटरलॉकिंग सड़को का लोकार्पण कर लोगों को नई सौगात दी, लंबे समय से कच्चे रास्ते पर सफर कर रहे ग्रामीणों को अब निजात मिलेगी।
शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने सीएचसी गेट से छोटे मियां का पुरवा गांव तक बनी 100 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया, इसके अलावा मनीरामपुर, मतरौली समेत विभिन्न गांवों में लगभग एक दर्जन इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण कर विधायक ने विकास के पहिये को गति देने का प्रयास किया है।इस दौरान विधायक ने अपने सम्बोधन में बीते कार्यकालों में रहे विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि इसी ऊँचाहार में लोग कच्चे मकानों में रहते थे, गांवों की सड़कें कच्ची हुआ करती थी,एक सप्ताह दिन व एक सप्ताह रात बिजली आती थी।उन्होंने कहा कि ऊँचाहार की जनता उनका परिवार है जिसकी समृद्धि, विकास के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में आशीष तिवारी, रज्जन दुबे, दिवाकर त्रिपाठी, अजय गुप्ता, लालू तिवारी, प्रमोद सिंह फौजी, राजेंद्र तिवारी बाबा,रामू पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।



